अगर आप अपने वेबसाइट को Search Engine जैसे Google के First Page पे Rank कराना चाहते है, तो आपको SEO के बारे में जानना बेहद जरुरी है, जैसे SEO Kya Hai और SEO कैसे करते है ये जानना बेहद जरुरी है। बिना SEO के आप किसी भी वेबसाइट को गूगल में Rank नहीं करा पाओगे।
इस आर्टिकल में हम बिलकुल ही बेसिक से जानेंगे की SEO क्या होता है और SEO कैसे करते है। और भी SEO से जुडी कई सारी चीज़ो को हम समझने की कोशिस करेंगे। और साथ ही साथ अगर आप SEO सीखना चाहते है, तो ये भी बिलकुल बेसिक बताऊंगा की आप कैसे SEO सीख सकते है वो भी Stepwise सारी चीज़ो को।

SEO क्या है? | What is SEO in Hindi
SEO एक तरीका है जिसके द्वारा Website को गूगल के First Page पे रैंक कराते है। Search Engine Optimization में हम अपने वेबसाइट को अलग – अलग SEO Factors के अनुसार Optimize करते है जिससे वेबसाइट की रैंकिंग SERP में Increase होता है।
सो एक Organic तरीका है जिसमे हम अपने वेबसाइट के कंटेंट को और वेबसाइट को कई सारे SEO फैक्टर्स के अनुसार ऑप्टिमाइज़ करते है। जिससे गूगल को Website के बारे में अच्छे से समझने में, Crawling और Indexing करने में और Ranking देने में मदद मिलता है। और इन सबके वजह से वेबसाइट की रैंकिंग Increase होती है।
Search Engine Optimization – आपको नाम से ही कुछ हद तक पता लग रहा होगा की इसमें हम सर्च इंजन के अनुसार अपने वेबसाइट को Optimize करते है। और सर्च इंजन का मतलब आपको गूगल समझना है, ये मैंने आपको पहले ही बता दिया है।
मतलब साधारण भाषा में Google के Ranking Factors, SEO Factors के अनुसार हमे अपने वेबसाइट को ऑप्टिमाइज़ करना होता है जिससे वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ती है। और जब वेबसाइट फर्स्ट पेज पे रैंक करेगी तो साइट पे Organic Traffic आना भी शुरू होगा।
एक लाइन में समझाऊ तो SEO वेबसाइट के रैंकिंग को Improve करने के लिए और First Page पे रैंक कराने के लिए किया जाता है।
SEO का Full Form क्या है? | What is Full Form Of SEO?
SEO का फुल फॉर्म Search Engine Optimization होता है।
SEO वेबसाइट के लिए क्यों जरुरी है?
अगर इसे उदाहरण के तौर पे समझे तो, अगर आपके पास एक दूकान है, लेकिन अगर कोई कस्टमर ही ना आये और आपका एक भी सामान ना बीके तो क्या दूकान होने का कोई फायदा होगा? आपका उत्तर होगा, बिलकुल भी नहीं!
ठीक उसी प्रकार जब आप वेबसाइट बनाते है और उसपे काम करते है तो आपका मुख्य उदेस्य क्या होगा, यही न की आपके वेबसाइट पे visitors आये, बहुत सारे लोग आये और आपके ब्लॉग को देखे। लेकिन अगर कोई visitors ही ना आये तो क्या आपके वेबसाइट से आपको कोई फायदा हो पाएगा। बिलकुल भी नहीं!
SEO करने के क्या – क्या फायदे है? (Benefits Of SEO in Hindi)
- Blog का SEO करने से बहुत सारे फायदे होते है, चलिए कुछ महत्वपूर्ण फायदों को देखते है।
- SEO कर वेबसाइट को Search Engine Result Page में First Page पे rank कराया जा सकता है।
- SEO करने से वेबसाइट का Organic Traffic बढ़ता है। और ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे वेबसाइट को Visit करते है।
- SEO करने से आपके वेबसाइट की Authority बढ़ती है। जब आप SEO करते है तो गूगल के नज़र में आपके वेबसाइट की Value बढ़ जाती है। जिससे आपके आर्टिकल को जल्दी रैंक करने में मदद मिलता है। और जब हम अपने वेबसाइट का Social Media Presence भी बनाते है तो हमारे वेबसाइट को अथॉरिटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
- Website का Trust Ratio बढ़ जाता है। जब आप Proper तरिके से वेबसाइट का SEO करते है और आपकी वेबसाइट गूगल के First Position पे रैंक करता है। तो गूगल का आपके वेबसाइट पे Trust बढ़ता है जिससे आपके वेबसाइट पे पब्लिश किये गए आर्टिकल जल्दी रैंक होती है क्योकि Proper SEO करने से आपकी वेबसाइट गूगल के फर्स्ट पोजीशन पे रैंक कर सकता है और इस तरह से गूगल का आपके वेबसाइट पे Trust बनता चला जाता है। और इसका फायदा रैंकिंग में देखने को मिलता है।
- SEO करने से Website User Friendly बनता है। और User को एक अच्छा Experience प्रोवाइड कराता है। और जितना ज्यादा वेबसाइट User Friendly होगा उतना ही आपके वेबसाइट को रैंक होने में मदद मिलेगा।
Types of SEO in Hindi
SEO मुख्यतः 3 प्रकार के होते है।
- On Page SEO
- Off Page SEO
- Technical SEO
तीनो तरह के SEO के अनुसार हमे अपने वेबसाइट को Optimize करना बेहद जरुरी है ताकि वेबसाइट फर्स्ट पेज पे रैंक कर पाए। तो चलिए एक-एक कर सभी को समझते है।
On Page SEO
On Page SEO एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा हम वेबसाइट के Internal Factors पे काम करते है। मतलब हमे अपने वेबसाइट के Webpages को बहुत सारे Techniques से Optimize करना होता है।
On Page SEO के कई सारे Activities होते है जिसके द्वारा हमे अपने वेबसाइट को Optimize करना होता है।
साधारण भाषा में बताऊ तो On Page SEO में हमे SEO Friendly Article लिखना होता है और कंटेंट को अपने Targeted Keyword से Optimize करना होता है। और भी इसी प्रकार के कई सारे Activities पे काम करना होता है जैसे Meta Tags पे काम करना और Optimize करना।
On Page, नाम से ही कुछ हद तक आपको समझ आ रहा होगा की इसमें हम अपने वेबसाइट के पेज पे काम करते है। अभी जब मैं आपको On Page SEO के कई सारे Activities के बारे में बताऊंगा फिर आपको On Page SEO बेहतर तरिके से समझ आएगा।

नमस्कार दोस्तों, मैं Hrithik Choudhary एक Professional Digital Marketer हु और DM in Hindi का Founder हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ और मैंने Advance Digital Marketing Course भी किया हुआ है . फ़िलहाल मैं Digital Marketing Specialist के तौर पे Job भी करता हु और साथ ही साथ Blogging कर और भी लोगो को जो Digital Marketing सीखना चाहते है उन्हें Digital Marketing के बारे मे हिंदी में जानकारी देने का प्रयास कर रहा हु और Digital Marketing के सारे Modules को हिन्दी मे Stepwise अपने इस Website के द्वारा सभी Digital Marketing Learner तक पहुचाना चाहता हु. अगर DM in Hindi वेबसाइट से आपको सिखने को मिलता है तो मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए Digital Marketing के हर एक Modules के सारे Topics को Stepwise आपके लिए लाते रहेंगे.