Birçok casino, lobisine pragmatic play firmasının yeni oyunlarını ekledi.

chicken road casino aviator olimp casino non gamstop casino best non gamstop casino

Niche kya hota hai?

सामान्य बोलचाल की भाषा में प्रयुक्त किए जाने वाले शब्दों में से बहुत से शब्दों को हम जानते हैं परंतु ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सामान्य बोलचाल की भाषा से अलग शब्दों का प्रयोग किया जाता है। यह भी एक कारण है कि ब्लॉगिंग को टेक्निकल प्रोफेशन के रूप में देखा जाता है।

वैसे ब्लॉगिंग में अनेकों तकनीकी शब्दों को हम देखते हैं जैसे- SEO, off page, on page, keywords, LSI इत्यादि। Niche भी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सामान्य रूप से प्रयोग में लाए जाने वाला एक शब्द है।

ऐसा देखा गया है कि नए bloggers, blogging के क्षेत्र में आ जाते है परंतु मुख्य तत्व को समझे बिना ही ब्लॉगिंग आरंभ कर देते हैं और जब उन्हें इस बात का का पता चलता है कि ब्लॉगिंग में बहुत से ऐसे चीजें हैं जो समझ से परे है तो वह आधे बीच से ही ब्लॉगिंग को छोड़कर अन्य कार्य की ओर move करते है।

इसी कारण कहा जाता है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी समझ होनी आवश्यक होती है। इसलिए आज हम आपको ब्लॉगिंग के क्षेत्र के एक अन्य शब्द “Niche” के विषय में बतलाएंगे और साथ ही इसका अर्थ, niche के प्रकार, niche के उदाहरण और साथ ही अपने ब्लॉग के लिए सही niche का चुनाव कैसे करें यह भी जानेंगे।

Niche kya होता है? What is the meaning of niche in hindi –

Blogging के क्षेत्र में प्रायः उपयोग किए जाने वाले शब्द Niche का अर्थ category ही होता है। उदाहरण के लिए blogging स्वयं एक कैटेगरी है, उसी प्रकार SEO भी एक कैटेगरी ही है।

हालांकि कुछ लोगो में यह confusion रहता है कि niche का अर्थ blog का title होता है। परंतु यह पूर्ण सत्य नही है। क्योंकि ब्लॉग का title ही तो उस संपूर्ण ब्लॉग का keyword होता है। जबकि niche कोई keyword नही होता अपितु वह एक प्रकार का zoner या category होता है जिसके भीतर विभिन्न keywords के लेख लिखे होते है।

तो niche कोई keyword ना होकर एक category होता है, जब आप किसी एक कैटेगरी में लेख लिखना आरंभ करते है (उदाहरण के लिए यदि आप खेल के विषय में लेख लिखने वाले है) तो आप का niche हो जायेगा खेल या sports, अब इस niche के भीतर बहुत सारे keywords का चयन किया जा सकता है तथा इन keywords के माध्यम से अपने ब्लॉग का टाइटल निश्चित कर सकते है। जैसे – कोई खेल कैसे खेले? या खेलने से पहले क्या क्या तैयारी करनी चाहिए?

तो इस प्रकार हम देखते है कि एक niche के भीतर हम कितने सारे लेख लिख सकते है। परंतु क्या आपने ध्यान दिया कि niche के भीतर बहुत सारे sub category का चुनाव कर सकते हैं और उन सब sub category पर भी लेख लिख सकते है।

उदाहरण के लिए – ऊपर हमने एक niche “खेल” के विषय में चर्चा की। अब हम खेल के भीतर बहुत सारे उप विषय में लेख लिख सकते हैं, जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी इत्यादि। अब इससे संबंधित लेख जैसे कि क्रिकेट कैसे खेला जाता है, फुटबॉल के नियम क्या क्या है इत्यादि आपके प्रमुख keyword हो सकते है जिसे आप heading भी बनाना चाहेंगे।

यहां यह सब बतलाने का अर्थ है कि आप समझ सके कि niche एक बहुत बड़ा विषय होता है इसके भीतर अनेक उपविषय होते है और फिर इसके भीतर keywords होते है, और ये कीवर्ड ही आपके ब्लॉग के heading के रूप में काम करते है।

अब चूंकि niche का अर्थ हमने जान लिया है तो अब देखते है कि ये niche कितने प्रकार के होते है?

Niche कितने प्रकार के होते है? Types of niche in hindi –

उपरोक्त उदाहरण में हमने खेल या sports niche पर बात किया। आप अंदाजा लगा सकते है कि इस प्रकार के कितने सारे niche मौजूद हो सकते है। इस प्रकार के अनेक niche मौजूद है, यही कारण है कि इन सभी niche को categories में बाट दिया जाता है, ऐसे कुछ कैटेगरीज नीचे दिए जा रहे है,

1)मांग आधारित niche

मांग आधारित niche में उस विषय के समय-समय पर आने वाले मांग को दिखा जाता है इस प्रकार इसे दो वर्गों में बांटा जा सकता है जैसे –

1. सदाबहार/ evergreen niche

इस प्रकार के niche सदा जीवित रहते हैं अर्थात ये ऐसे niche है जो सदैव मार्केट में चलित स्थिति में होती है। और इनपर ट्रैफिक लगातार बने रहते है। इनपर किसी भी प्रकार के बाहरी प्रभाव का पड़ना लगभग न के बराबर होता है।

2. मौसमी या डिमांड based niche

इस प्रकार के niche मौसम के साथ साथ डिमांड में बढ़ते है। उदाहरण के लिए गर्मी छुट्टी या शीतकालीन छुट्टियों के समय में चूंकि सभी बच्चो की छुट्टियां होती है, अतः अभिभावक संपूर्ण परिवारके साथ लंबे सफर में जाने की योजना तय करते है, और इसी कारण यही वो समय होता है जब traveling website, hotel booking website, railway enquiry इत्यादि पर अचानक भीड़ आने लगती है। जबकि off season में ये उतने चलन में नही होते।

2) समय आधारित niche

समय आधारित niche उस प्रकार के niche होते है जो समय के साथ साथ अपने रंग को दिखाते है। इन्हे भी दो वर्गों में बांटा जाता है –

– Permanent niche

इस प्रकार के niche अपनी प्रकृति में ही परमानेंट या स्थाई होते है। जैसे खाना खजाना, भक्ति, एजुकेशन notes इत्यादि। जैसे blogging विषय पर आधारित niche, mobile रिव्यू इत्यादि niche।

– Trending/ temporary niche

इस प्रकार के niche अचानक से मार्केट में आते है और अचानक ही गायब भी हो जाते है। उदाहरण के लिए जैसे इंस्टाग्राम में चलने वाले ट्रेंडिंग reels या अलग अलग प्रकार के memes, news या IPL से संबंधित तथ्य इत्यादि।

3) रुचि (interest) आधारित niche

रुचि या इंटरेस्ट पर आधारित niche सदैव ऐसे niche होते है जो किसी demand या समय पर निर्भर नही करते अपितु पाठक या लेखक के रुचि पर निर्भर करते है इन्हे निम्न दो वर्गों में बांटा जाता है –

– पाठक आधारित niche

कुछ ब्लॉग लेखक ऐसे विषयों पर लिखते है जिन्हे पढ़ने में उनके पाठको की दिलचस्पी बनी रहती है। ऐसे बहुत से साइट वर्तमान में उपलब्ध है जहां पर किसी भी प्रकार का लेख इसलिए लिखा जाता है क्योंकि उनके पाठक निरंतर वैसे लेखों को पढ़ने में दिलचस्पी रखते है। उदहारण के लिए विज्ञान के शोध संबंधित niche, या कॉमिक्स, कहानी, जोक, लिरिक्स इत्यादि।

– स्वप्रेरित niche

स्वप्रेरित niche ऐसे niche होते है जो लेखक को लिखने पसंद होते है। इस प्रकार के niche में आवश्यक नही की आपको ट्रैफिक मिले क्योंकि यह लेखक के रुचि से जुड़ा विषय है पाठक से नही। लेखक अपने पसंद के अनुसार लेख लिखता है और उन्हें प्रकाशित करता है। जिन व्यक्तियों को वह लेख पसंद आता है, हो सकता है कि वे भविष्य में उस लेखक के नियमित पाठक बन जाए।

उदाहरण के लिए यदि लेखक को चित्रकारी या गेम के बारे में लिखना पसंद है तो वह अपने रुचि के अनुसार उन विषय में लेख लिखता है। परंतु आवश्यक नही कि पाठक उसके वेबसाइट पर आए। यह वह अपने रुचि की पूर्णता के लिए करता है।

Blog के लिए Niche कैसे चुने? How to choose niche for blog

यह सर्वाधिक पूछा जाने वाला प्रश्न है कि ब्लॉग के लिए niche का चयन कैसे करे?

Niche का चयन करने के लिए यह प्रश्न आपको किसी अन्य से पूछने के बजाय स्वयं से पूछना ज्यादा सार्थक साबित होगा। क्योंकि किसी अन्य के बताए गए niche पर आप कुछ समय के लिए कार्य तो कर लेंगे। परंतु आप लंबे समय के लिए इस niche के साथ नही चल सकते।

ऐसे में उपरोक्त दिए गए niche के प्रकार में से किसी भी 1 या 2 niche जिसमे आप सहज प्रतीत करते हो, को prefer करे। इससे आप अपने रुचि के अनुसार कार्य करेंगे जिससे आप लंबे समय तक मोटिवेटेड रहेंगे। साथ ही यदि भविष्य में आपको उस niche me सफलता न भी मिले तो आप उस niche में इतने विशेषज्ञ हो जायेगे की आपको इस niche se संबंधित कोई न कोई कार्य मिलने की संभावना अन्य की तुलना में प्रबल होगा। साथ ही किसी भी क्षेत्र में किया गया hard work, भले ही उस क्षेत्र में आपको सफलता न दे, परंतु उस hard work का प्रभाव जीवन में बना रहता है।

आपकी सुविधा के लिए नीचे आपको कुछ लोकप्रिय niche के उदहारण दिए जा रहे है –

कुछ लोकप्रिय niche के उदाहरण –

इन niches के भीतर आने वाले प्रमुख keywords और ब्लॉग हेडिंग भी प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि आपको समझने में सरलता हो –

1. ब्लॉग तकनीक से संबंधित niche

इस प्रकार के बीच में ब्लॉग और उससे संबंधित तकनीकी विषयों के संबंध में लेख लिखा जाता है यह सभी मिलाकर ब्लॉग niche का निर्माण करते हैं। उदाहरण के लिए –

● Blog क्या होता है?
● ब्लॉग कैसे बनाए?
● SEO और ब्लॉग से संबंधित अन्य तकनीक आधारित शब्द क्या है?

2. Lifestyle से संबंधित niche

इस प्रकार के niche में आपको जीवनशैली से संबंधित लेख देखने को मिलते है। इसमें आप अपने आप को वर्तमान में दुनिया में चल रहे फैशन ट्रेंड से लेकर, परिधान और मेकअप जैसे चीजों को समझ सकते है। उदाहरण के लिए –

● बेहतरीन जीवनशैली के लिए आदर्श दिनचर्या
● स्वस्थ जीवन हेतु संतुलित भोजन
● वर्तमान में चल रहे वस्त्रों के विषय में।

3. Sports आधारित niche

इस प्रकार के लेख में खेल के विषय में लिखा जाता है। ये खेल सभी प्रकार के होते है जैसे जेड क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी इत्यादि। कुछ keywords उदाहरण के लिए नीचे दिए जा रहे है –

● क्रिकेट खेल के नियम क्या है?
● बच्चो को फुटबॉल खेलना कैसे सिखाए?
● हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल क्यों?

4. Education आधारित niche

शिक्षा से संबंधित लेखों के संग्रह को इस प्रकार के niche के श्रेणी में डाला जाता है। ये लेख प्रत्यक्ष ज्ञान से संबंधित होते है उदाहरण के लिए –

● किसी विशेष कक्षा के प्रश्न का उत्तर?
● किसी विशेष विषय का जीवन में महत्व ( जैसे गणित या विज्ञान)
● किताबो में दिए गए प्रश्नों के उत्तर का pdf इत्यादि।

5. रसोई आधारित niche

खाने का जाने से संबंधित सभी विषयों को एक नीच के अंदर रखा जाता है जिसे कहते हैं रसोई या पाककला niche। इसमें विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने की तकनीक के विषय में जानकारी दी जाती है और साथ ही रसोई घर को कैसे सुव्यवस्थित रुप से संचालित किया जाए यह भी बताया जाता है। उदाहरण के लिए कुछ कीवर्ड

● केक कैसे बनाए?
● रसोईघर को कैसे मैनेज करे?
● बच्चो के लिए स्पेशल नाश्ता कैसे बनाए?
● दही बड़ा बनाने की रेसिपी।

6. Gaming आधारित niche

गेमिंग के प्रति आकर्षण को हम इस बात से समझ सकते हैं कि पब्जी नामक खेल के सबसे अधिक यूजर्स भारत में ही है। परंतु ऐसे बहुत से चढ़ाते हैं जब हम किसी गेम के विषय में कुछ तथ्य से अनभिज्ञ रहते हैं ऐसे समय में या तो हमें किसी प्रकार का कोई लेख या वीडियो काम आता है। इस प्रकार के लेखो की श्रेणी जिसमें गेम पर ही लेख लिखा जाता है उसे गेमिंग niche पर आधारित ब्लॉग कहा जाता है। उदाहरण के लिए कुछ keywords –

● Modern strike कैसे खेले?
● Pubg कम्प्यूटर पर कैसे खेला जाता है?
● ऑनलाइन chess कैसे जीते?

7. टेक्नोलॉजी आधारित niche

ये इस प्रकार के niche होते है जिसमें तकनीक से संबंधित सभी विषयों को रखा जाता है इसमें आपको कंप्यूटर, मोबाइल, ऑनलाइन ऑफलाइन, प्रिंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इत्यादि विषय में जानकारियां प्राप्त होती है उदाहरण के लिए कुछ keywords नीचे दिया जा रहे हैं –

● सुपर कंप्यूटर क्या होता है ?
● मोबाइल रिव्यू कंप्यूटर रिव्यू?
● 50000 के अंदर आने वाले लैपटॉप?

8. Spritual आधारित niche

भक्ति जैसे विषयों पर आधारित सभी की वर्ष के समुच्चय को spritual आधारित niche के भीतर रखा जाता है। इसके भीतर विभिन्न प्रकार के प्रश्न और उपदेश भक्ति से संबंधित कहानियां शामिल होती है। उदाहरण के लिए –

● महाभारत की कथा का सार क्या है
● रामायण में घटित महत्वपूर्ण घटना का उल्लेख
● ईश्वर क्या है इत्यादि।

अंतिम शब्द : niche kya hota hai?

Niche के विषय में विभिन्न जानकारियों का उल्लेख करने के बाद अंत में हम यह समझ चुके हैं कि niche क्या होता है!!

वर्तमान समय में जिस प्रकार ऑनलाइन शिक्षा का माध्यम का विस्तार होते जा रहा है अपने ही नए-नए शब्द और कीवर्ड बनते जा रहे हैं जिसके चलते मार्केट में नए-नए niche का भी जन्म होते जा रहा हैं। इस कारण नीचे स्वयं अपने आप में एक बहुत भड़ा विषय बन कर उभर चुका है।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको niche के विषय में संपूर्ण जानकारी दी जिसके अंतर्गत हमने आपको बताया कि niche का अर्थ क्या होता है, नीच के कितने प्रकार होते हैं, अपने लिए सही नीच का चुनाव कैसे करें, इसके साथ ही आपको कुछ niche के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए जिससे आपको अपने पसंदीदा क्षेत्र के विषय या niche को चयन करने में सहायता और सरलता प्राप्त हो।

आशा करते कि आपको यह लेख पसंद आया होगा यदि आपको नीच के विषय में अब भी किसी प्रकार का संदेह है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर अपने संडे को स्पष्ट कर सकते हैं हम उस कमेंट का शीघ्र से शीघ्र उत्तर देने का प्रयास करेंगे धन्यवाद।